शामली। लगातार बढ़ रही जनसंख्या रोकने के लिए दो बच्चों का कानून लागू किए जाने की मांग उठाई गई है। इसके लिए भारत पुनर्निर्माण संघ दिल्ली में 16 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर धरना देगा।
बृहस्पतिवार को संगठन के पदाधिकारी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। संयोजक रणकुमार का कहना है कि देश के विकास में बढ़ती जनसंख्या बाधक बनी हुई है। इसे रोकने के लिए दो बच्चों का कानून पूरे देश में लागू होना चाहिए।
उन्होंने इस कानून को लागू कराने के लिए जंतर-मंतर पर धरना देने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को रणकुमार संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली जाने वालों में संदीप, कुलदीप, डा. बिजेंद्र धीमान, अंकित मलिक, प्रमोद गोस्वामी, पंकज शर्मा, मुकेश चौधरी, रविंद्र तोमर, भीमसैन आदि मौजूद रहे।