फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में खुली मिली प्रतिबंधित दुकानों को कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर में प्रशासन की तरफ से छूट मिलने पर कोरोना कर्फ्यू में दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ स्टेशनरी की दुकानें खुली। पुलिस ने शहर में पैदल मार्च कर कोरोना कर्फ्यू का पालन कराया। इस दौरान प्रतिबंधित दुकानें खुली मिलने पर दुकानदारों को फटकार लगाते हुए बंद कराया।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में अभी तक दैनिक उपयोग की सब्जी, दूध, किरयाना, फल आदि की दुकानें खोलने की छूट थी। बुधवार से प्रशासन ने इन दुकानों के साथ ही स्टेशनरी की दुकानों को सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने की छूट दी है। इसके चलते बाजार में स्टेशनरी की दुकानें खुली। उधर, पुलिस ने शहर के बाजार और मुख्य सड़क पर पैदल मार्च कर कोरोना कर्फ्यू का पालन कराया। बाजार में बेवजह घूमने वाले लोगों को कड़ी हिदायत देकर घरों में भेजा। इस दौरान बाजार में कई प्रतिबंधित दुकानें खुली मिलने पर दुकानदारों को फटकार लगाते हुए बंद कराया। दोपहर बाद सड़कों पर बेवजह घूमने वाले वाहनों के चालान भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें