फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवक ने रक्तदान कर निभाया कर्तव्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। वीवी पीजी कॉलेज शामली की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि एनएसएस इकाई के स्वयं सेवक कोरोना महामारी के समय में समाज में कोरोना से लड़ाई में पोस्टर, वीडियो, ई शपथ आदि माध्यमों से जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को कालेज के स्वयंसेवक आकाश गोयल ने सात माह के नवजात शिशु के लिए रक्तदान किया। उन्हें जानकारी मिली थी कि निजी अस्पताल में एक सात माह के नवजात शिशु को बी पॉजिटिव ग्रुप के ब्लड की आवश्यकता है। उन्होंने एनएसएस स्वयं सेवक आकाश गोयल को बच्चे की मदद के लिए भेजा। आकाश ने एक यूनिट ब्लड देकर अपना कर्तव्य निभाया। इससे पहले वह करीब 12 बार रक्तदान कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें