शामली पुलिस लाइन मैं अधिकारियों के साथ बैठक करते डीआईजी अभिक सिंह l संवाद
- फोटो : सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करने का आरोपी।
शामली। पुलिस लाइन में शाम को डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसपी रामसेवक गौतम ने बुधवार शाम को जिला स्तरीय अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। दोनों अधिकारियों ने आपदा के समय राहत व बचाव के लिए सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।
डीएम ने कहा कि आपदा के समय राहत बचाव के लिए सभी विभागों को पूरी तरह से तैयार रहना है। इस दौरान आपूर्ति विभाग को खाद्य सामग्री की आपूर्ति और व्यवस्था, दूरसंचार विभाग को कंट्रोल रूम आदि की लाइन बाधित न होने देने, शेल्टर होम चिह्नित करने, दमकल विभाग को आगजनी होने पर, चिकित्सा विभाग को उपचार की व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता रखने आदि की तैयारी पहले से ही करने के निर्देश दिए गए
डीआईजी अभिषेक ने पुलिस लाइन में क्राइम मीटिंग भी ली। महिला समेत अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। साथ ही फरियादियों के साथ मृदु व्यवहार के साथ पेश आने को कहा।