शामली। सड़क सुरक्षा माह के तहत लाेक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिकारियों- कर्मचारियों ने होर्डिंग लगाकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रति जागरूक किया। स्लाेगन वाले होर्डिंग के माध्यम से लोगों को सुरक्षा नियमों का करो सम्मान, न होगी दुर्घटना न होंगे परेशान।
अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत बनत से लेकर शहर के सहारनपुर तिराहे तक यातायात जागरुकता के होर्डिंग लगाकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस दाैरान सहायक अभियंता अभियंता दीपेंद्र जायसवाल, रमेश कुमार, कन्हैया लाल आदि मौजूद रहे।