शामली। जिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही जिला अस्पताल में भी लीवर फंक्शन, किडनी फंक्शन, सीआरपी टेस्ट निशुल्क हो सकेंगे। इसके लिए लैब में मशीनें स्थापित कर दी गई है। इसी सप्ताह एक या दो दिन में टेस्ट शुरू कर दिए जाएंगे। जिसकी तैयारी विभागीय अधिकारियों ने पूरी कर ली है।
दरअसल , जिला अस्पताल में हर रोज मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। प्रतिदिन करीब 1200 मरीज उपचार करने के लिए पहुंच रहे हैं ,लेकिन जरूरी टेस्ट न होने से मरीजों को कई बार परेशानी होती थी । जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर किशोर आहूजा ने बताया कि लैब में अत्याधुनिक मशीन स्थापित की गई है, जिससे यहां एक या दो दिन में लीवर फंक्शन किडनी, फंक्शन ,सीआरपी टेस्ट शुरू कर दिए जाएंगे । मरीजों को शामली सीएचसी या प्राइवेट अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उक्त टेस्ट के बदले मरीजों को प्राइवेट लैब में 800 से ₹1000 खर्च करने पड़ते थे। अस्पताल में यह सुविधा निशुल्क रहेगी सीएमएस ने बताया कि प्रयास रहेगा कि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न होने दी जाए।