शामली के एसटी तिराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते कांग्रे?
- फोटो : SHAMLI
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प
शामली। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। स्व राजीव गांधी की एसटी तिराहा पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि आधुनिक भारत और भारत में सूचना क्रांति के जन्मदाता थे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए 51 राशन किट का वितरण भी किया। इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग, ओमबीर उपाध्याय, रविन्द्र आर्य आदि मौजूद रहे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनको याद किया गया। शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, श्यामलाल शर्मा, प्रवीन तरार, धीरज उपाध्याय, धर्मेन्द्र कांबोज, हारून अंसारी, राजीव वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।