फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी में दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी में दो भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

कैराना। बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला कायस्थवाडा में फुरकान के मकान पर छापा मारा। पुलिस के अनुसार मकान के अंदर आरोपी अवैध रूप से एक पशु का कटान कर रहे थे। पुलिस को आते देख दो भाइयों ने फरार होने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने दोनो को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से 100 किलो मीट, अवशेष व वध के उपकरण बरामद किए। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि मीट को गड्ढे में दबवा दिया गया है। दो सगे भाइयों जाहिद व राशिद निवासी कायस्थवाड़ा को गिरफ्तार किया है। वहीं, कैराना में बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने गश्त के दौरान कांधला तिराहे से हाथ व सिर पर कैन लेकर जा रहे दो युवकों को रोक कर केन की जांच की। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 10-10 लीटर कच्ची शराब व 5-5 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट बरामद की। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के आरोपी आरिस निवासी खतौली और प्रवीण निवासी बुच्चाखेडी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें