फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण समर्थकों ने हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन को रोका

Sun, 21 Feb 2016 01:05 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के तहत जीआरपी, आरपीएफ के अफसर चौकस हो गए हैं। अफसरों ने रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मांगा है। शनिवार को बागपत जिले के कासमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर जाट आरक्षण समर्थकों ने हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन को रोक लिया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को बागपत जिले में अंडर पास के निर्माण के चलते दो पैसेंजर ट्रेनों को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन


यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आधा घंटा तक बागपत के कासिमपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। बताया कि रविवार को बागपत के बावली के पास  सी 52 रेलवे फाटक व 45 बागपत रोड बड़ौत के पास रेलवे फाटक पर अंडरपास  निर्माण के चलते दिल्ली से शामली आने वाली 74025 दिल्ली से शामली तक स्थगित रहेगी।

सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली 51910 ट्रेन को शामली तक चलाया जाएगा। 51911 पैसेंजर ट्रेन दिल्ली से शामली के बीच बंद रहेगी। इस ट्रेन को शामली से सहारनपुर तक चलाया जाएगा।  रविवार को हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली 54476 पैसेंजर ट्रेन को ढाई घंटे तक शामली में रोका जाएगा। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दोपहर बारह बजे है।
विज्ञापन


हरियाणा जाट आरक्षण आंदोलन के चलते एहतियात के तौर पर जीआरपी अनुभाग से अतिरिक्त पुलिस बल मांगा है।
-वैभव कृष्ण, एसपी जीआरपी, मुरादाबाद।  

हरियाणा जाट आरक्षण आंदोलन के चलते आरपी एफ के सभी थाना प्रभारियों को सतर्कता के निर्देश दिए हैं
-आरबी प्रसाद, असिस्टेंट कमांडेंट आरपीएफ गाजियाबाद।  

राजघाट पर आत्मदाह करेगा रणकुमार
शामली। जाट आरक्षण की मांग को लेकर हरियाणा में जहां बवाल चल रहा है, वहीं शामली के कस्बा गढ़ीपुख्ता निवासी रणकुमार ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र भेजकर रणकुमार ने कहा कि जाटों को आरक्षण मिलना चाहिए, या फिर अन्य जातियों को मिलने वाला आरक्षण भी समाप्त कर दिया जाए। रणकुमार ने बताया कि 22 फरवरी को वह शामली से पदयात्रा कर दिल्ली रवाना होंगे। 25 फरवरी को दिल्ली में राजघाट पर पहुंचकर एक दिन का अनशन करने के बाद 26 फरवरी को आत्मदाह करूंगा।

यूपी में भी हरियाणा जैसा हाल कर देंगे
शामली। भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह पटवारी के नई मंडी स्थित निवास पर मीटिंग में प्रदेश उपाध्यक्ष देशपाल सिंह ने हरियाणा में जाटों पर पुलिस फायरिंग की निंदा की। भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने जाटों को आरक्षण नहीं दिया, तो हरियाणा जैसा हाल यूपी में भी होगा। प्रदीप चौधरी, पप्पी, राहुल, रविंद्र, जिले सिंह, कालूराम, अशोक, बलराम, जितेंद्र रहे। उधर, आर्य जाट महासभा शामली की मीटिंग में निर्णय लिया गया कि रविवार पूर्वाह्न 11 बजे नगरपालिका शामली में मीटिंग होगी। जिसमें हरियाणा के आंदोलन को समर्थन देते हुए शामली में भी आंदोलन की रणनीति बनेगी। आर्य जाट महासभा शामली अध्यक्ष प्रताप चौधरी, महासचिव सूर्यवीर सिंह और यशपाल पंवार ने यह घोषणा की।

जाटों पर लाठीचार्ज की निंदा
शामली। अखिल भारतीय जाट मंच के मंडल अध्यक्ष प्रदीप मलिक की ओर से सीओ शामली को दिए ज्ञापन में कहा गया  कि हरियाणा में आंदोलन कर रहे जाटों पर अत्याचार हुआ है। इसकी निंदा की जाती है। इस दौरान हरियाणा आंदोलन में मारे गए जाटों को एक-एक करोड़ की आर्थिक सहायता दिए जाने व परिवार के लोगों को सरकारी नौकरी की मांग की गई।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें