फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: युवती की बरामदगी के बाद भी नहीं थमी नाराजगी, महापंचायत में आरोपियों को जेल भेजने की मांग

Sun, 15 Nov 2026 10:20 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, शामली

सार

कैराना के ऊंचा गांव के शिव मंदिर में युवती के अपहरण और कथित धर्मांतरण के मामले में हिंदू महापंचायत हुई। इसमें हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने युवती को परिजनों को सौंपने और आरोपियों को जेल भेजने की मांग उठाई।
विज्ञापन
महापंचायत में शामिल हिंदू संगठन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार नवंबर को ऊंचा गांव निवासी युवती को हरियाणा के यमुनानगर निवासी आसिफ बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आसिफ समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण और धर्मांतरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। शनिवार रात पुलिस ने युवती को यमुनानगर से बरामद कर लिया। इसके बावजूद रविवार को शिव मंदिर में महापंचायत आयोजित की गई।

विज्ञापन


महापंचायत में महाराज डॉ. गौतम नाथ योगी ने कहा कि हिंदू समाज की बेटी को इस तरह ले जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने युवती को तुरंत परिजनों को सौंपने और आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की।


विज्ञापन
Trending Videos

10 लोगों की कमेटी गठित, युवती सुपुर्दगी की मांग
रोहित प्रधान ने कहा कि पुलिस युवती को तत्काल परिजनों के सुपुर्द करे और मतांतरण के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे। नितिन चौधरी ने भी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और युवती को परिवार के सुपुर्द करने की मांग उठाई। पूर्व प्रधान रविंद्र चौहान ने पंचायत में मौजूद लोगों से विचार-विमर्श के बाद 10 लोगों की कमेटी गठित की। यह कमेटी युवती को परिजनों को सौंपने और आगे की कार्रवाई के संबंध में पुलिस-प्रशासन से बातचीत करेगी।

महापंचायत में शामिल लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी टीमें
पंचायत में सीओ हेमंत कुमार और कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार भी पहुंचे। सीओ हेमंत कुमार ने बताया कि युवती को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। युवती के बयान और मेडिकल की प्रक्रिया कराई जा रही है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पंचायत में पहल सिंह सैनी, विशाल सैनी, अंकित चौहान, संदीप गुर्जर, दक्ष चौधरी, गौरव चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दोपहर में स्थगित की, बाद में फिर हुई महापंचायत
युवती की बरामदगी की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों ने दोपहर में महापंचायत स्थगित कर दी थी। हालांकि, बाद में संगठन के पदाधिकारियों ने आपसी बातचीत के बाद पंचायत करने का निर्णय लिया। इसके बाद ऊंचा गांव के शिव मंदिर में महापंचायत आयोजित की गई, जिसमें युवती को परिजनों को सौंपने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
कैराना के ऊंचा गांव के शिव मंदिर में युवती के अपहरण और कथित धर्मांतरण के मामले में हिंदू महापंचायत हुई। इसमें हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने युवती को परिजनों को सौंपने और आरोपियों को जेल भेजने की मांग उठाई।
Next
AU ऐप में पढ़ें