फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

Wed, 27 Jan 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बनत के जैन कॉलेज ऑफ एजूकेशन में गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि जिया लाल जैन रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सचिव दीपक जैन, वैभव कु मार जैन और प्राचार्य अनुपता जैन रहीं।
हिंदू महिला महाविद्यालय में सचिव ब्रजभूषण संगल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ विषय पर नाटिका का मंचन किया, जिसके बाद छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।मेपल्स एकेडमी में एमडी मुकेश संगल और चेयरमैन विपिन संगल ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए। मोहल्ला दयानंदनगर स्थित आईडीएस पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अरुण सरोहा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। सरस्वती विद्या मंदिर में अध्यक्ष नरेन्द्र संगल ने ध्वजारोहण किया। आरके पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. एमएस काकरान, एमसी जैन, आरपी सिंह, सत्येन्द्र सिंह आदि रहे। दुर्गा प्रसाद पब्लिक स्कूल, रितिका बाल पब्लिक स्कूल, श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज, दथेडा के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस लाइन में डीएम ओपी वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसमें रॉक गोल्ड एकेडमी, सिल्वर बैल्स, मेपल्स एकेडमी, रॉयल पब्लिक स्कूली, सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल और बीएसएम स्कूल के छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नाटक व गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति दी।

एसपी विजय भूषण ने सभी पुलिसकर्मियों को देश की अखंडता व एकता की शपथ दिलवाई। जिसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा परेड हुई। स्टेनो शैलेंद्र सक्सेना, उपनिरीक्षक शरणवीर सिंह और राजकुमार गौतम को पुरस्कार प्रदान किया गया। डीपी सिंह शामली कोतवाली प्रभारी, ब्रजेश यादव कैराना कोतवाली प्रभारी, यूसुफ खान बाबरी एसओ, कमल यादव एसओ झिंझाना, राजकुमार शर्मा क्राइम ब्रांच, सचिन मलिक क्राइम ब्रांच, सुनील शर्मा क्राइम ब्रांच, दरोगा डीएस कालिया, संदीप, कांस्टेबल राजरानी को भी सम्मानित किया।

लांसर्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डॉ. नरेंद्र कुमार, केजीएस इंटर कालेज में प्रधानाचार्य  ऊषा सहरावत, मोहल्ला पंसारियान स्थित  कुलदीप धीमान मेमोरियल स्कूल में चतर सैन, बीएसएम स्कूल में चेयरमैन सूयवीर सिंह और महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें