फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सीडीपीओ के निलंबन को भेजी रिपोर्ट, डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीडीओ के नाम पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से रुपये मांगने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। ऊन ब्लॉक की बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) गजेश सैनी पर सीडीओ के निरीक्षण के दौरान कार्रवाई से बचाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से रुपये मांगने के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर थानाभवन के पिंटू ने डीएम से शिकायत की है। इस मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी यामिनी रंजन ने सीडीपीओ के निलंबन की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
इस बीच सीडीपीओ गजेश सैनी का ट्रांसफर मुजफ्फरनगर कर दिया गया है। मामला करीब पांच महीने पुराना है, जब मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने ऊन ब्लॉक के गांव ऊदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र भी देखा गया, जिसमें एक कार्यकर्ता अनुपस्थित थी। बाद में संबंधित कार्यकर्ता ने शिकायत की कि सीडीपीओ उस पर रुपये देने का दबाव बना रही थी, ताकि निरीक्षण में की गई लापरवाही पर कार्रवाई न हो।
विज्ञापन

सीडीओ ने इस गंभीर आरोप को संज्ञान में लेते हुए सीडीपीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए थे, लेकिन अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। काजीपुरा गांव निवासी पिंटू ने भी आरोप लगाया है कि उसने सीडीपीओ के कार्यालय से लापता रहने की शिकायत की थी, जिसके बाद से उसे धमकियां मिल रहीं हैं और झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी यामिनी रंजन ने बताया कि मामले की रिपोर्ट भेज दी गई है और सीडीपीओ का ट्रांसफर मुजफ्फरनगर किया जा चुका है। पिंटू वेवजह शिकायत कर रहा है। अभद्रता का आरोप भी बेबुनियाद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें