फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के उल्लंघन में 25 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
शामली में फव्वारा चौक पर बाइक सवार से पूछताछ करते पुलिसकर्मी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
लॉकडाउन के उल्लंघन में 25 पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

थानाभवन। कस्सावान मोहल्ले में पुराने मुकदमे को लेकर शुक्रवार रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में दस नामजद सहित 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीओ अमित सक्सेना ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला कस्सावान में चार मई को अशरफ व मुरादी पक्ष में संघर्ष हो गया था। उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों के 25 लोग नामजद व 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार रात को इसी मुकदमे को लेकर एक पक्ष के शहजाद व दूसरे पक्ष से मोनी में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों से दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अमित सक्सेना के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सीओ ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से शहजाद व मोनी सहित दस नामजद एवं 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शामली में फव्वारा चौक पर बाइक सवार को रोकते पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें