फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत

विज्ञापन
यमुना में डुबने से हुई छात्र नदीम का फाइल फोटो। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना (शामली)। दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गए इंटर के छात्र की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

गांव गंदराऊ निवासी अब्बास उर्फ बासा का 20 वर्षीय बेटा नदीम इंटर का छात्र था। शनिवार दोपहर करीब 11 बजे नदीम अपने साथियों के साथ मंडावर यमुना तट पर नहाने चला गया। इसी दौरान वह यमुना के गहरे पानी में डूब गया। साथियों ने कड़ी मशक्कत के आधा घंटे बाद नदीम के शव को यमुना से बाहर निकाला। उसकी मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक छा गया। बाद में परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें