शामली। भैंसवाल रोड स्थित मंडी स्थल पर कैराना लोक सभा उपचुनाव के मद्देनजर प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन 40 मतदान कर्मचारी गैरहाजिर रहे। डीएम ने गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। मंगलवार को प्रशिक्षण के दूसरे दिन मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रभारी व ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, प्रशिक्षण सह प्रभारी कैैराना के विजय पथिक राजकीय महाविद्यालय के प्रवक्ता अजय बाबू शर्मा, चौधरी मान सिंह राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमित मलिक ने ईवीएम-वीवीपैट का मतदान की सामान्य प्रक्रिया विशेष मतदान की परिस्थितियों में प्रशिक्षण दिया।
बताया कि नियम नंबर 49 एम ए के तहत वीवीपैट के द्वारा मतदाता द्वारा सही वोट नहीं डाल पाया, तो शिकायत पर जांच मत डालने के बारे में अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मचारियों के हस्ताक्षर युक्त प्रारूप 12 क जिस पर उसका नाम, वोटर लिस्ट की भाग संख्या व क्रमांक अंकित होगा। निर्वाचन ड्यूटी पत्र व फोटो युक्त पहचान पत्र की छाया प्रतियां साथ में संलग्न करनी होगी।
चिह्नित मतदाता सूची पर मतदान कार्मिक के नाम के समक्ष लाल स्याही से ईडीसी अंकित होगा। मतदान कर्मचारी जिस बूथ पर तैनात होंगे, उसी बूथ पर सामान्य मतदाता की भांति ईडीसी के आधार पर मतदान करेंगे। प्रशिक्षण प्रभारी व ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक ने बताया कि दोनों पाली में 1720 मतदान कर्मचारी को प्रशिक्षण के लिए बुलाया था। जिसमें 40 नदारद रहे। डीएम ने 40 गैरहाजिर मतदान कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उधर चुनाव के सामान्य पर्यवेक्षक आर गिरीश ने डीएम के साथ विधानसभा स्ट्रांग रुप व ईवीएम-वीवीपैट के प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया।