फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। क्षेत्र निवासी एक महिला ने चार लोगों पर नशे की हालत में दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह कुछ समय पूर्व एक डॉक्टर के यहां उपचार कराने गई थी। आरोप है कि वहां डॉक्टर ने उसे नशे का इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान डॉक्टर ने उसकी वीडियो बनवाई। इसके बाद वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करते हुए चार लोगों ने दुष्कर्म किया। अब उक्त लोग उसे पैसे के लिए भी ब्लैकमेल कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर डॉ. नाहिद खान, राव राफे खां और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को एक आरोपी नाहिद खान को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें