फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से बस में आते-जाते हुए छात्रा से छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर में एंटी रोमियो टीम के सक्रिय रहने के दावे के बाद भी छेड़खानी की घटनाएं नहीं थम रही है। स्कूल से घर आते जाते समय छात्रा के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजन की तरफ से स्कूल से निष्कासित दो छात्र और उसके चार अज्ञात साथियों के विरुद्ध शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

झिंझाना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह शामली में ट्रैक्टर डीलर का कार्य करता है। उसकी भतीजी कक्षा 10 में शहर के एक पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। वह स्कूल की बस से जब घर आती है तो रास्ते में उसके स्कूल के गांव लिलौन निवासी दो छात्र और उनके चार साथी कार से आते हैं और उसकी भतीजी का स्कूल से आते जाते समय पीछा करते हैं। बस के चालक के पास उनकी अश्लील हरकतों का वीडियो भी है। पीड़ित का कहना है कि दोनों छात्रों को स्कूल ने रेस्टीकेट भी किया हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें