फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर की हत्या में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर की हत्या में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

कैराना। प्रापर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। मृतक के पुत्र ने एक व्यक्ति पर भी शक जताया है, जिसका नाम भी पुलिस ने रिपोर्ट में शामिल कर लिया है।
मंगलवार सुबह बराला के पास गोगवान मार्ग पर सफेद रंग की कार में कस्बे के मोहल्ला आलकला निवासी 45 वर्षीय मुरसलीन का शव मिला था। मुरसलीन के शरीर पर चोट के निशान भी मौजूद थे तथा गले पर रस्सी के निशान मिलने तथा जीभ बाहर निकली होने से गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सपुर्द कर दिया था। बाद में परिजनों ने शव को कब्रिस्तान में सपुर्द ए खाक कर दिया। शव को दफनाने के बाद देर रात मृतक मुरसलीन के बेटे शाहरुख ने कोतवाली में अज्ञात में तहरीर दी तथा झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव टपराना निवासी आजम पर हत्या करने का शक जताया। मामले में सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है साथ ही शक के आधार पर आजम, निवासी टपराना का नाम भी जांच में शामिल किया गया है। सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुरसलीन की मौत का कारण दम घुटना आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पहुंची आरोपियों के नजदीक
कैराना। प्रापर्टी डीलर मुरसलीन की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों के बहुत नजदीक पहुंच चुकी है। पुलिस जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। कार के अंदर शराब की बोतल, गिलास, नमकीन व सोडे की बोतल भी मिली थी। जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि आरोपी मुरसलीन की पहचान के लोग हैं। मंगलवार देर रात हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद रात भर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिशें दीं। बुधवार को भी पुलिस पूरे दिन आरोपियों का सुराग लगाने में लगी रही। सूत्रों के अनुसार पुलिस को मृतक की कार की चाबी व मोबाइल भी मिल गया है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें