फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, व्हाट्सएप पर की थी टिप्पणी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो लगाया था।
विज्ञापन

मंगलवार को मोबाइल के व्हाटसएप स्टेटस पर एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो लगाया हुआ था। वीडियो में एक बालक प्रधानमंत्री के विरुद्ध अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में प्रधानमंत्री का फोटो भी दिखाई दे रहा है। यह मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और आसिफ निवासी मोहल्ला पंसारियान शामली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें