फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मिल में तकनीकी खराबी के कारण शहर में लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मिल में तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में आए दिन जाम लगना वैसे तो आम बात है, लेकिन मंगलवार को मिल में तकनीकी खराबी के चलते जाम लग गया। गन्ने के वाहनों के बेतरतीब ढंग से खड़े होने के कारण शहर कोतवाली के सामने, शुगर मिल रोड, धीमापुर रेलवे फाटक, फव्वारा चौक, झिंझाना रोड पर करीब तीन घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। रात के समय भी जाम के कारण वाहन चालक परेशान रहे। यातायात पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। शुगर मिल के उपमहाप्रबंधक दीपक राणा का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण मिल कुछ समय के लिए बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें