फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार कानूनगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। रजिस्ट्रार कार्यालय से धारा 34 के तहत दाखिल खारिज की पत्रावली गायब होने के मामले में तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान ने तत्कालीन रजिस्ट्रार कानूनगो नवाब सिंह निवासी गांव डूंगर तहसील बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ऊन तहसील में दाखिल खारिज मुख्तयार बनाम चौसाना फूड प्राइवेट लिमिटेड जिजौला परगना बिड़ौली चल रहा था। उक्त मुकदमे की पत्रावली 29 मई 2019 को एसडीएम ऊन द्वारा रजिस्ट्रार कानूनगो नवाब सिंह निवासी डूगर तहसील बुढाना को सुपुर्द की गई थी। वर्तमान में कानूनगो नवाब सिंह सेवानिवृत्त हैं। उक्त पत्रावली की ऊन तहसील को जरूरत पडी। जिसके लिए राजस्वअभिलेखागार में पत्रावली को देखा गया तो पत्रावली वहां नहीं मिली। उक्त पत्रावली तत्कालीन कानूनगो द्वारा राजस्व अभिलेखागार मुजफ्फरनगर में भी जमा नहीं कराई गई। यह पत्रावली तत्कालीन रजिस्ट्रार कानूनगो की सुपुर्दगी में थी, लेकिन उनकी लापरवाही के चलते पत्रावली गायब हो गई। पत्रावली नहीं मिलने से जनहित के व शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। तत्कालीन रजिस्ट्रार कानूनगो के सेवानिवृत्त होने के कारण उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी नहीं की जा सकती। मामले में पुलिस ने तत्कालीन रजिस्ट्रार कानूनगो नवाब सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें