फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता को धमकाने पर जिला पंचायत सदस्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता (शामली)। थाना गढ़ीपुख्ता पर गांव भैंसवाल निवासी रालोद नेता जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार के विरुद्ध मतदाता दंपती को धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव भैंसवाल निवासी मोनू ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम को करीब साढ़े सात बजे वह अपनी पत्नी पूजा के साथ घर पर था। उसी समय उसके गांव के जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार घर के अंदर आए और गाली देने लगे। उसे और उसकी पत्नी से कहने लगा कि रालोद को ही वोट डालना है। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उमेश पंवार के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, लोकतंत्र प्रतिनिधित्व अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उमेश पंवार का कहना है कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। दूसरे पक्ष को दबाव में लेकर या प्रलोभन देकर झूठे आरोप लगाए गए हैं। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। हमारे घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें