फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद। जमीन के विवाद को लेकर युवक को गोली मारने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला जामिन अली निवासी नौशाद ने तहरीर देते हुए बताय था कि उसका भाई शमशाद जलालाबाद गोसगढ़ रोड पर धोबियों वाले तालाब के निकट मुस्तकीम की कृषि भूमि की ठेके पर बुवाई कर रहा था। रविवार को खेत पर पहुंचे इसरार, अखलाक, वसीम, यूसुफ व यूनुस ने जमीन पर कब्जा करने के लिए वहां खड़ी लहसुन की फसल को तहस-नहस कर दिया। विरोध करने पर इसरार पक्ष के लोगों ने शमशाद के साथ मारपीट करते हुए उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसरार पुत्र बशीर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य चारों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। थानाभवन थाना प्रभारी का कहना है कि शीघ्र ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें