फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को ले जाने पर 5 सगे भाईयों व उनके माता पिता के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने व घर पर रखी 20 हजार की नकदी, डेढ़ किलो चांदी व 7 तोला सोने के जेवर ले जाने के मामले में पुलिस ने 5 सगे भाईयों व उनके माता पिता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गोगवान निवासी एक महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब डेढ़ साल पहले वह भैंस का दूध बेचती थी। उनके घर पर दूधिया युसुफ को बेटा रूमेज आता था। उस समय रूमेज ने घर पर अकेली उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद उसने यूसुफ को दूध बेचना बंद कर दिया था। बाद में रूमेज ने कई बार उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की। 31 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे उसकी बेटी ने रूमेज के बहकावे में आकर उन्हें चाय में नशीली दवाई पिला दी। जिसके बाद परिवार के लोग बेहोश हो गए। शाम को उनकी आंख खुली तो देखा कि उनकी बेटी गायब थी। रूमेज उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलकर ले गया और घर में रखी 20 हजार की नकदी, डेढ़ किलो चांदी के जेवर, 7 तोला सोने के जेवर भी अपने साथ ले गया। रूमेज व उसके भाईयों आसिफ, वासिल, दानिश व आवेश और पिता युसुफ व माता फातो निवासी गोगवान ने उसकी बेटी को कही बंधक बना कर रख रखा है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें