फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक नमाज पढ़ने पर 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अनलॉक में दिल्ली रोड स्थित मस्जिद में सामूहिक रूप से जुमे की नमाज पढ़ने पर 12 नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस सुबह से अलर्ट रही। धर्मस्थलों के निकट और संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात रही। पुलिस ने शहर में गश्त किया और धर्म स्थलों के आसपास और संवेदनशील मोहल्ले आजाद चौक, दिल्ली रोड, पंसारियान, कलंदरशाह आदि इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की। कोतवाली प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि दोपहर को दिल्ली रोड स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए कुछ लोगों के इकट्ठा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर लोग इकट्ठा होकर नमाज पढ़ रहे थे।
इस मामले में उप निरीक्षक जयकिशोर की ओर से जफरयाब निवासी बल्ला माजरा थाना झिंझाना, कारी शमशाद निवासी गांव बुंटा, हाजी समेदीन, हाजी सलीम, सत्तार, सलीम, हाशिम, अबरार निवासी मोहल्ला गुलशन नगर शामली, शौकत निवासी कसेरवा, सलमान निवासी हाजी कॉलोनी सरवर पीर शामली, इंतजार निवासी मोहल्ला नौकुआं, फाजिल निवासी मोहल्ला हाजीपुरा शामली और छह अज्ञात के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें