फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर हमला कर 65 हजार लूटने की एक सप्ताह बाद दर्ज हुई रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेडिकल स्टोर पर दवा के पैसे मांगने के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला कर गल्ले में रखे 65 हजार रुपये व मोबाइल लूटने के मामले में एक सप्ताह बाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में पुलिस अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई।
विज्ञापन

शामली निवासी हनी संधु ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह माजरा रोड पर भैंसवाल बस स्टैंड के निकट अपने मामा के मेडिकल स्टोर पर काम करता है। 25 अप्रैल की शाम करीब चार बजे उसका मामा किसी काम से गए थे और वह अकेला स्टोर पर बैठा था। उसी दौरान प्रणव उर्फ किट्टू, प्रवीण उर्फ माल्ला, गौरव, टोल्ली व पोंटी निवासी माजरा रोड पट्टी महलदारपुरा शामली, राजन निवासी काकानगर और कई अज्ञात युवक धारदार हथियार, लोहे की रॉड, तमंचे आदि से लैस होकर आए और मेडिकल स्टोर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर गंभीर घायल कर दिया। आरोपियों ने गल्ले में रखे करीब 65 हजार रुपये और उसका मोबाइल लूट लिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों के फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पीड़ित ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रणव उर्फ किट्टू व राजन से उसने अपनी दवाईयों के उधार के पैसे मांगे थे, जिस पर उन्होंने उस पर हमला किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें