फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी किनारे डाले जा रहे पक्षियों के अवशेष

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। कस्बे के चिकन शॉप विक्रेता हसनपुर लुहारी मार्ग पर कृष्णा नदी के किनारे पक्षियों के अवशेष डाल रहे हैं। बर्ड फ्लू की आशंका के बावजूद इन अवशेषों का सही से निस्तारण नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

नदी किनारे गंदगी का ढेर लग गया है और उन अवशेषों पर आवारा जानवर एवं अन्य पक्षी मंडराते रहते हैं तथा इधर-उधर फैलाते रहते हैं। गंदगी फैलने से देवता मंदिर, मीठी कुई शिवालय, देव स्थान, गोशाला, खेतों को जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुबह-शाम घूमने जाने वाले लोग भी परेशान हैं। नगर पंचायत के ईओ विजय आनंद को भी इस बारे में अवगत कराया गया। गंदगी फैलाने वाले चिकन सेंटर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कस्बा निवासी पूरन सिंह, जनेश्वर सैनी, राम सिंह, धर्मवीर, गगन पुंडीर, मोहम्मद असलम, साजिद मलिक, हरिओम उपाध्याय, विशाल सैनी, सचिन सैनी, मोनू कुमार आदि ने यहां गंदगी डालने पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें