फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाधीनता के लिए बलिदान देने वालों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाधीनता के लिए बलिदान देने वालों को किया याद
विज्ञापन

शामली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली में स्वाधीनता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वाधीनता के लिए बलिदान देने वालों को याद किया गया।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख श्रीपाल ने भारत के गौरवशाली इतिहास, भारत में विदेशी आक्रांताओं के आक्रमण, भारत के पराधीन होने से लेकर भारत के स्वाधीनता प्राप्त करने तक का उल्लेख बालिकाओं के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि स्वाधीनता के लिए जिन्होंने बलिदान दिया है, उसे हम सबको याद रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्ष समाज सेविका मीरा वर्मा रही। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी रेणुका सक्सेना, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जिला कार्यवाह पूनम आर्या, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह सुमित गुप्ता, विद्या भारती जिला प्रमुख अनिल, जिला सेवा प्रमुख देशपाल, नगर सेवा प्रमुख मलूक, प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें