शामली। सपा पिछड़ा वर्ग का संजय उपाध्याय को तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर गाजीपुर गांव में स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि सपा सभी वर्गों की पार्टी है, सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। कार्यकर्ता 2022 चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं।
गाजीपुर गांव में श्रीपाल के घेर में आयोजित बैठक में सपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने अखिलेश सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा की। कहा कि बच्चों को लैपटॉप, महिलाओं को पेंशन, गरीबों को साइकिल वितरण, कन्या विद्या धन, आगरा लखनऊ हाईवे, एंबुलेंस की सौगात दी है। 2022 मिशन को सफल बनाने के लिए सपा कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं। गांव-गांव, शहर जाकर पिछड़ों की टीम गठित करके संगठन को मजबूत करें। संचालन रविंद्र पाल ने किया। मौके पर लोकेंद्र पाल, रामपाल, राजेंद्र पाल, रहीश मिर्जा, बिजेंद्र कश्यप, साजिद चौधरी, रविंद्र पाल, सतबीर पाल, आसिफ चौधरी, ग्राम अध्यक्ष राशिद अली मौजूद रहे।