फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रदूषण से मिली राहत, 116 से घटकर 93 पर पहुंचा एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सोमवार को वायु प्रदूषण के स्तर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को 116 पर रहा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार को घटकर 93 पर पहुंच गया। एक दिन में 23 अंकों की इस कमी से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। प्रदूषण बढ़ने से परेशान लोगों को इस सुधार से राहत मिली है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह दोनों तापमानों में एक-एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हवा की गति और तापमान का भी वायु प्रदूषण के स्तर पर असर पड़ता है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी।
डॉ. श्वेता सिंह के अनुसार, नवंबर के अंतिम दिनों में तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ रहा है। हवा की गति कम होने पर प्रदूषक कण वातावरण में जमा हो जाते हैं। इसके विपरीत, हवा चलने से इन कणों के फैलाव में मदद मिलती है। मौसम में बदलाव के चलते सुबह और शाम धुंध रहने की संभावना भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें