फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भारत-पाक के बीच सीज फायर होने पर राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। युद्ध के दौरान सीजफायर होने पर कस्बा निवासी पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष नीरज जैन का कहना है कि पहलगाम हमले के बाद भारत के द्वारा पाकिस्तान के अंदर आतंकियों के अड्डों को समाप्त करने एवं भारत द्वारा मुंहतोड़ जवाब देने के कारण ही पाकिस्तान घुटनों के बल पर आ गया। भारत की शर्तों पर उसने युद्ध विराम की घोषणा की। अब सीज फायर होने पर दोनों देशों में शांति आएगी एवं जनमानस बिना किसी तनाव के अपना कार्य कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री राजेंद्र शर्मा का कहना है कि सीज फायर होने पर दोनों देशों के बीच तनाव घटेगा और भविष्य में पाकिस्तान कोई दुस्साहस नहीं करेगा।
अशोक वर्मा का कहना है कि आतंकवाद को पालने वाले देश स्वयं समाप्त हो जाते हैं। अब सीज फायर हुआ है और उम्मीद है कि इससे सबक लेकर पाकिस्तान ऐसा कोई कार्य नहीं करेगा जिससे फिर युद्ध शुरू हो।
व्यापारी राहुल मित्तल ने सीज फायर होने पर खुशी जताते हुए कहा की अगर पाकिस्तान की नीयत सही रही तो आने वाले समय में दोनों देशों के रिश्ते सामान्य हो सकते हैं। इसके लिए पाकिस्तान को आतंकवादियों को पालना बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें