फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाली में मिल प्रबंधन पर रोड़ा अटकाने का आरोप

Sun, 26 Mar 2017 12:05 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चीनी मिल
विज्ञापन
शामली।  अपर दोआब शुगर मिल्स में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध यूनियन चीनी मिल कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित की गई। इसमें श्रमिक नेता रामनिवास सिंह की बहाली और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में मिल प्रबंधन द्वारा रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन


यूनियन के वक्ताओं ने बताया कि श्रमिक नेता रामनिवास सिंह के बहाली और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए 16 मार्च कोएसडीएम की अध्यक्षता में एक समिति का गठन करते हुए 14 दिनों में निस्तारण का समय दिया गया था। मगर, चीनी मिल प्रबंधन तंत्र द्वारा समिति के खिलाफ मिल की दूसरी एटक यूनियन के नेता को मोहरा बनाते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय मे एक याचिका  दाखिल करा दी है। मिल प्रबंध तंत्र की न्यायिक विरोधी कार्रवाई से मिल कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।

बैठक में श्रमिक विरोधी कार्रवाई की निंदा प्रस्ताव पास किया गया। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री शकर लाल, उपाध्यक्ष रामनिवास सिंह, क्षेत्र प्रमुख केके शर्मा, जिलाध्यक्ष  सुरेंद्र कुमार शर्मा, यूनियन के अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा, मंत्री नरेशपाल सिंह निर्वाल ने विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन


ब्रह्म पाल सिंह, मांगेेराम, कामेश्वर सिंह, राजेंद्र कुमार, मो. यूसुफ कारी, कर्मवीर सिंह, मोहम्मद यामीन, उमेश, ओमपाल, रमेश, नागेंद्र, उमाशंकर, मेघनाथ, रमेश चंद गर्ग, अरुण, जीत सिंह मौजूद रहे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें