शामली। जिला मुख्यालय पर जिला न्यायालय की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने सोमवार को भी क्रमिक अनशन किया। अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से भी विरत रहे। रजिस्ट्री दफ्तर का गेट बंद करके धरना प्रदर्शन किया गया। सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के महासचिव नीलकम, रामफूल सिंह, जयपाल चौहान, मुकेश गर्ग और मणिकांत शर्मा क्रमिक अनशन पर रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिला मुख्यालय पर जिला न्यायालय की स्थापना होनी चाहिए।
क्योंकि जिला मुख्यालय पर ही जिलेभर के लोगों का आनाजाना रहता है। यदि जिला न्यायालय की स्थापना किसी दूसरे स्थान पर होती है, तो उससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं, अधिवक्ताओं के धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप, चेयरमैन कुलदीप मान, भाजपा नेता यशपाल पंवार ने भी जिला मुख्यालय पर जिला न्यायालय की स्थापना का समर्थन किया।
इस दौरान चंद्रवीर मलिक, चंद्रभान सिंह, सौराज सिंह, रविंद्र कुमार, मनोज जांगिड़, प्रवीण कुमार, जगदेव सिंह, दीपक कौशिक, रामफूल सिंह, सत्यपाल कश्यप, अमरदीप आर्य, सतेंद्र धीरयान, विवेक कुमार, अशोक कुमार, अरविंद जावला, राजकुमार, जसपाल राणा, रामकुमार वर्मा, विपिन सैनी, मणिकांत शर्मा, कृष्णदत्त शर्मा, राहुल वशिष्ठ, ओमपाल सिंह प्रजापति, प्रताप सिंह राठौर, धीर सिंह मलिक, मदन सिंह, रवि चौधरी, दीपा कंकरवाल, जगतप्रसाद कौशिक, राजपाल पंवार, ओमपाल, भोपाल सिंह, महक सिंह देशवाल, दीपक कटारिया, बलराज सिंह, विकास, मुकेश कुमार, श्यामलाल, प्रदीप कौशिक, राकेश शर्मा, मोहम्मद दिलशाद, अमित चौहान, अमरीश शर्मा, अंशुल गर्ग, ठाकुर विपिन, स्टाम्प विक्रेता लोकेंद्र कुमार, सत्यवीर सिंह, तरुण, अनुभव कुमार, जमशेद आदि रहे।