शामली। माता अमृता नंदमई देवी कृपा सेवा समिति और नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की ओर से 20वें मॉड्यूलर कृत्रिम अंग हाथ पैर माप शिविर में 285 मरीजों का पंजीकरण किया गया। 55 लोगों को ऑपरेशन के लिए दस जून को उदयपुर भेजा जाएगा। 130 मरीजों को कृत्रिम अंग के लिए हाथ पैर का माप लिया गया। 60 लोगों को फिजियोथैरेपी एक्सरसाइज के लिए सुझाव दिए गए।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में शामली नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, बीएसएम स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, नारायण सेवा संस्थान के प्रतिनिधि मुकेश शर्मा, संस्था के अध्यक्ष सुनील गर्ग ने संयुक्त रुप से माता अमृतानंदमई देवी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
संस्था के अध्यक्ष सुनील गर्ग, भाजपा नगर मंडल की अध्यक्ष मीनू संगल, महासचिव अमित गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संचालन मनोज रूहेला ने किया। मौके पर नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के प्रतिनिधि मुकेश शर्मा, उदयपुर से हरि सिंह रावत, देवीलाल मीना, भगवती लाल पटेल, डॉ. अरविंद ठाकुर, डॉ. राकेश, संस्थान के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कुमार एवं निर्देशिका वंदना अग्रवाल मौजूद रहे।