फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अगले माह से खत्म हो जाएगी रजिस्टर्ड डाक सेवा

विज्ञापन
शहर के मुख्य डाकघर में कार्य करते कर्मचारी। रजिस्ट्री वाली खबर से संबं​धित फोटो।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। भारतीय डाकघर में रजिस्टर्ड डाक सेवा समाप्त होने जा रही है। इसकी जगह अब स्पीड पोस्ट से ही पत्र व पार्सल भेजे जाएंगे। एक अक्तूबर से रजिस्टर्ड डाक सेवा को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डाकघर में तमाम लोग अपने जरूरतमंद पत्रों को रजिस्टर्ड डाक सेवा के माध्यम से भेजते हैं। इसकी खासियत है कि जिसके नाम से यह डाक जाती है, वही व्यक्ति इसको डाकिया के माध्यम से प्राप्त कर सकता है। स्पीड पोस्ट के पत्र को घर का कोई भी सदस्य प्राप्त कर सकता है। इसके चलते लोगों में गोपनीयता व सुरक्षा को लेकर संदेह हो रहा है। हालांकि भारतीय डाकघर का दावा है कि सुरक्षा का ख्याल रखा गया है। शहर के मुख्य डाकघर में हर रोज औसतन 80 पत्र रजिस्टर्ड डाक सेवा के माध्यम से जाते हैं। इस सेवा के समाप्त होने के बाद लोगों को थोड़ी महंगाई का भी सामना करना पड़ेगा। रजिस्टर्ड डाक सेवा के माध्यम से न्यूनतम 15 ग्राम की डाक भेजने के लिए 20 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। स्पीड पोस्ट के माध्यम से न्यूनतम 20 ग्राम की पोस्ट के लिए 26 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें