फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 21 तक होंगे पंजीकरण

Fri, 19 Aug 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
दाखिला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शामली। स्नातक में राजकीय एवं एडेड कालेजों में दाखिले की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। पीजी और सेल्फ फाइनेंस कालेजों में पंजीकरण की तिथि अब 18 से बढ़ाकर 21 अगस्त कर दी गई है। 
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी द्वारा राजकीय एवं एडेड कालेजों में दाखिला प्रक्रिया ओपन मेरिट से पूरी कर ली गई है। अब पीजी एवं सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में पंजीकरण शुरू हुए हैं। इनमें बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी एजी और पीजी ट्रेडिशनल कोर्सों में पंजीकरण के लिए पहले 7 अगस्त की तारीख रखी गई थी। उसके बाद 13 अगस्त की गई और इसके बाद यूनिवर्सिटी ने 18 अगस्त तक पंजीकरण का समय दिया। 

अब  शुक्रवार को फिर से यूनिवर्सिटी ने डेट बढ़ाकर 21 अगस्त कर दी है। राजकीय एवं एडेड कालेजों में दाखिलों से वचिंत छात्र भी अपना पंजीकरण सेल्फ फाइनेंस कालेजों में ट्रांसफर करा सकता है जिसके लिए कोई फीस नहीं लगेगी। 
विज्ञापन


जनपद के लगभग 12 सेल्फ फाइनेंस और 2 एडेड कालेजों में दाखिला प्रक्रिया चलेगी। यूनिवर्सिटी सेल्फ फाइनेंस कालेजों में दाखिला प्रक्रिया के बाद सांध्यकालीन कक्षाएं चलाने के बारे में विचार किया जा रहा है। वही कुछ कालेजों ने सांध्यकालीन कक्षाएं चलाने की भी मांग यूनिवर्सिटी को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें