फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंची कूद में रीना अव्वल

Fri, 04 Nov 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। खंड विकास क्षेत्र के गांव पंजोखरा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में परिषदीय विद्यालयों की ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

गांव पंजोखरा के सपोर्ट स्टेडियम में एक दिवसीय दौड़, खो-खो, कबड्डी और लंबी-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन एमएलसी विरेंद्र सिंह के द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में जसाला, पंजोखरा, खंद्रावली, गंगेरू, भारसी, भभीसा सहित ब्लाक के दर्जनों गांव के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में सौ मीटर बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में अकरम निवासी गंगेरू सौ मीटर बालिका वर्ग में रीना निवासी भारसी ने प्रथम स्थान व खो-खो प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय सुन्ना बालिका वर्ग में सुन्ना की टीम ने विजयी प्राप्त करने के साथ हीं बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगेरू की टीम ने विजय प्राप्त की।
विज्ञापन


वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर हाई स्कूल गंगेरू की टीम विजयी रही। जबकि लंबी कूद में जूनियर हाई स्कूल भारसी की छात्रा रीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरी ओर प्राथमिक स्तर पर सौ मीटर की दौड़ में अजय कुमार निवासी पंजोखरा व दौ-सौ मीटर की दौड़ में जावेद निवासी गंगेरू व चार सौ मीटर की दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय आल्दी के शुभम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

स्पोर्ट स्टेडियम के अधिकारियों व एमएलसी विरेंद्र सिंह के द्वारा विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर, खंड शिक्षा अधिकारी योगेश गुप्ता, जिला व्यायाम शिक्षक सचिन चौहान, बीआरसी सलेक चंद, सहित क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षक व प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

कबड्डी में फिबियन हाउस ने बाजी मारी

शामली। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता शुक्रवार को शुरू हो गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. खुर्शीद अनवर ने गुब्बारे उड़ाकर किया। छोटे-छोटे बच्चों ने हेल्थ परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए।

कैराना रोड स्थित स्कॉटिश स्कूल में ताइक्वांडो, स्केटिंग, दौड़, कूद के साथ अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। मुख्य अतिथि डॉ. खुर्शीद अनवर ने बताया कि आज के व्यस्त जीवन में व्यक्ति शारीरिक व्यायाम के मामले में पिछड़ चुका है। जिस कारण शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता घट रही है। उन्होंने स्कूल के सभी बच्चों को खेलों की ओर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन राजकुमार गर्ग ने मशाल जलाकर खेलों की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ. प्रदीप गर्ग ने बच्चों को अध्ययन के साथ साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले दिन रिले दौड़ आयोजित की गई। जिसमें ग्लेडियर हाउस प्रथम रहा। कबड्डी में फिबियन हाउस ने बाजी मारी। इस दौरान मौके पर राजीव गर्ग, रितेश गर्ग, विकास, राखी, रविंद्र, सीमा पुंडीर, तनवीर अहमद, प्रेम संगल, नितिन, मुकेश, संजीव मित्तल, विवेक बंसल, बी मेहंती, नीलम, कृष्णदत्त, शिवम, कपिल गौड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें