शामली। रुड़की इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (रैमटेक) में नए छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए सीनियर छात्र-छात्राओं द्वारा फ्रेशर पार्टी का रंगारंग आयोजन किया गया। सीनियर छात्र-छात्राओं ने जूनियर छात्र-छात्रों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन सुभाष जैन, वाइस चेयरमैन जेपी जैन, सचिव संजय जैन, संयुक्त सचिव नमन जैन, निदेशक डाक्टर एमएस राणा एवं डाक्टर हृदयनाथ नेे मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वल कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। बीटेक से मनोज कुमार मिस्टर और अन्नू को मिस फ्रेशर चुना गया।
एमबीए से गौरव प्रतीक मिस्टर और अदिति मिस फ्रेशर बनी। वहीं, डिप्लोमा कोर्स से उमेश मिस्टर फ्रेशर और पल्लवी मिस फ्रेशर चुनी गई। इसके अलावा मिस्टर पर्सनल्टी रजत, मिस पर्सनेल्टी विशाखा बनीं। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के निदेशक डाॅ. एमएस राणा ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। कोमल, एकता, दीपक सेरोन, रोहित, मनोज, मुकेश, उमेश, विवेक, कोमल, नीलम, मुस्कान, सौरव आदि रहे।