फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक और किसानों ने एसई को घेरा

Wed, 07 Oct 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बिजली कटौती और बिजली बिलों में गड़बड़ी पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक पंकज मलिक के साथ किसानों ने एसई कार्यालय पर हंगामा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



मंगलवार दोपहर गांव भैंसवाल, लिलौन, बनत, सिंभालका, खेड़ीकरमू के किसान इकट्ठा होकर विधायक पंकज मलिक के साथ कैराना रोड स्थित अधीक्षण अभियंता के दफ्तर पहुंचे। विधायक पंकज मलिक ने कहा कि गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह लड़खड़ाई हुई है।

विद्युत लाइन में फाल्ट आने पर बिजलकर्मी उसे ठीक करने में दिलचस्पी नहीं दिखाते। वहीं, समस्या का समाधान कराने के लिए बिजली दफ्तर पर आने के दौरान किसानों से दुर्व्यवहार किया जाता है। विधायक पंकज मलिक ने कहा कि पूर्व में भी किसानों की समस्या को लेकर मुलाकात की गई है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


विधायक ने चेताया कि यदि विभाग इसी तरह किसानों की अनदेखी करेगा, तो मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ेगा। इस दौरान नूर मोहम्मद, इस्लाम, दिनेश, रविंद्र प्रधान लिलौन, महावीर सिंह, देशपाल, प्रमोद भैंसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें