फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रू नेट मशीन से रिपोर्ट क्लियर न होने पर रि-सैंपल लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रू नेट मशीन से रिपोर्ट स्पष्ट न होने पर री-सैंपल लिया
विज्ञापन

शामली, कैराना। एक महिला को पथरी की शिकायत के बाद महिला की ट्रू नेट मशीन से कोरोना की जांच की गई थी। ट्रू नेट मशीन में कोरोना की क्लियर रिपोर्ट न आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला और उसके क्लोज कॉन्टेक्ट के 20 लोगों के सैंपल लिए। सभी को होम क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को कस्बे के एक मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय महिला को पथरी की शिकायत के बाद शामली के प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार के लिए गई थी। वहां से महिला को कोरोना की जांच के लिए सीएचसी शामली में भेज दिया था। सीएचसी में ट्रू नेट मशीन से महिला का सैंपल लेकर कोरोना की जांच की गई। कोरोना की जांच क्लियर न होने पर बुधवार को स्वास्थ्य टीम ने महिला और उसके क्लोज कांटेक्ट के 20 लोगों के सैंपल लिए। सैंपल नोडल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि महिला की मंगलवार को ट्रू नेट मशीन से जांच की गई थी। रिपोर्ट क्लियर नहीं आई थी। इसके बाद महिला सहित 20 लोगों के दोबारा सैंपल लिए गए हैं। सभी सैंपलों की जांच मेरठ लैब में कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें