शामली धीमान पुरा मार्ग पर लगा जाम
- फोटो : SHAMLI
बाजारों में भीड़, सोशल डिस्टेंस की अनदेखी
शामली, कैराना। अनलॉक वन के तहत प्रशासन ने सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए दुकानें खोलने की अनुमति दी थी। लेकिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाजारों से पैदल निकलना भी दुश्वार हो जाता है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां भी उड़ाई जाती हैं।
कस्बा पुराना होने के कारण यहां बाजार पहले से ही संकरे हैं। दूसरे दुकानों पर आने वाले ग्राहक भी अपनी बाइक दुकानों के आगे खड़ी करने के बाद खरीदारी करते हैं, जिससे बाजार और अधिक संकरा हो जाता है। बाजारों में खुलकर ई-रिक्शा व रेहडे़ चल रहे है। कुछ दुकानों के आगे ई-रिक्शा खड़ी करके उसमें सामान लादा जाता है। इस दौरान बाजारों में लंबा जाम लग जाता है। सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन का जाम के दौरान जरा भी ध्यान नहीं रखा जाता। कस्बा निवासी मनोज, विकास, भूरा, शहजाद, शौर्य, अनिल आदि ने बाजार में ई-रिक्शा प्रतिबंधित व मास्क का शत प्रतिशत प्रयोग करने क्री मांग की। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने कहा कि महामारी की रोकथाम के लिए बाजारों में सोशल डिस्टेंस का पालन करना अनिवार्य है। जो लोग सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करते अथवा बिना मास्क के घर से बाहर आते हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।