फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 15 स्थानों पर आज जलेगा रावण, सुरक्षा के घेरे में रहेगा दशहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार जोन और 10 सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था, पुतलों के दहन स्थलों पर पुलिस और दमकल रहेंगी तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दशहरा पर्व मंगलवार को जिले में मनाया जाएगा। जिले में 15 स्थानों पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की है। रामलीला स्थलों और पुतलों के दहन वाले स्थानों पर निगरानी के साथ आग से बचाव के इंतजाम किए जा रहे हैं।

इन स्थानों पर होगा पुतलों का दहन
शामली कोतवाली क्षेत्र में दो, कैराना में तीन, कांधला में एक, झिंझाना में तीन, थानाभवन में तीन, गढ़ीपुख्ता में एक और बाबरी में दो स्थानों पर पुतलों का दहन किया जाएगा। इस तरह जिले में कुल 15 स्थानों पर रावण दहन होगा। दहन स्थलों पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और निगरानी की व्यवस्था रहेगी। आग से बचाव के लिए दमकल की गाड़ियां तैनात रहेंगी।
विज्ञापन


पुतलों की तैयारी पर भी रहेगी नजर
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस पुतलों के निर्माण स्थलों पर निगरानी रखेगी, ताकि उनमें किसी तरह की विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल न हो। पुतलों की ऊंचाई और दहन स्थल की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। रामलीला स्थलों पर संदिग्ध वस्तुओं की जांच के लिए बम निरोधक दस्ते की मदद ली जाएगी।

शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने पर्व के दौरान सतर्क रहने और ड्यूटी में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ वाले स्थानों पर निगरानी रखने पर जोर रहेगा। शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि वे निर्धारित स्थलों पर ही पहुंचें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

रहेगा रूट डायवर्जन
शामली में दशहरे पर सुबह से ही हनुमान धाम रोड और वर्मा मार्केट से बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। इन वाहनों को नाला पटरी या मिल रोड से निकाला जाएगा। रेलवे रोड से भी वाहन बुढ़ाना रोड की ओर जा सकेंगे। कैराना और कांधला में भी दहन स्थलों के आसपास बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रावण दहन के बाद रात नौ बजे के बाद ही वाहनों का आवागमन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

900 पुलिसकर्मी संभालेंगे दशहरा की सुरक्षा की कमान
शामली। दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले में रावण दहन और दशहरा मेले के आयोजन स्थलों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। एसपी ने बताया कि शामली समेत विभिन्न स्थानों पर 900 से अधिक पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिसकर्मी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी रखेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें