फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 माह बाद खुले प्राथमिक विद्यालयों में लौटी रौनक

विज्ञापन
जैन कन्या इन्टर कॉलेज मे पढाई करती छात्राएं - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। बच्चों के बिना सूने पड़े प्राथमिक विद्यालयों में 18 माह बाद रौनक लौटी है। शासन के निर्देश पर कोरोना की वजह से बंद चल रहे विद्यालयों में कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए बुधवार को कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं चली। बच्चों के बिना सूने पड़े सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों में चहल-पहल बनी रही, हालांकि पहले दिन रिमझिम बारिश के बीच पहुंचे बच्चों की संख्या कम रही। बच्चों में भी उत्साह का माहौल बना रहा। कोरोना से बचाव के लिए उन्होंने अपने दोस्तों से दूर से ही बातचीत करते हुए एक दूसरे का हाल जाना। कई विद्यालयों में शिक्षकों ने बच्चों का तिलक किया और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पहले दिन विद्यालयों में शिक्षण कार्य और व्यवस्थाओं का हाल जाना गया। पेश है रिपोर्ट...
विज्ञापन

-----
रिमझिम बारिश के बीच पहुंचे 395 बच्चे
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली में सुबह साढ़े आठ बजे से बारिश में भीगते हुए कक्षा एक से पांच तक के बच्चे स्कूल पहुंचे। कुछ स्कूल की वैन से पहुंचे तो कुछ बच्चों केे लेकर अभिभावक पहुंचे। थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइजेशन के बाद उन्हें कक्षाओं में सोशल डिस्टेंस और फेस मास्क लगाकर बैठाया गया। उप प्रधानाचार्या तुलिका गोयल ने बताया कि प्री और प्राइमरी में करीब 900 बच्चे हैं, जिनमें 395 बच्चे विद्यालय पहुंचे। शिक्षण कार्य कराने के साथ ही बच्चों को होमवर्क दिया गया।
----
स्कॉटिश इंटरनेशनल में पहुंचे 50 प्रतिशत बच्चे
स्कॉटिशन इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि पहले दिन बच्चों की संख्या लगभग आधी रही। इसकी वजह लंबे समय बाद खुले पहले स्कूल का पहला दिन और ऊपर से बारिश होना रहा है। उम्मीद है कि एक-दो दिन बाद बच्चों की संख्या बढ़ जाएगी। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग व हैंड सैनिटाइजेशन के बाद पांचवीं तक की ऑफलाइन कक्षाएं चलाई गईं।
विज्ञापन

-----
प्राथमिक विद्यालय खेड़ीकरमू में पहुंचे 30 बच्चे
प्राथमिक विद्यालय नंबर-एक खेड़ीकरमू की प्रधानाध्यापिका सुमन ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक 165 बच्चे पंजीकृत हैं। पहले दिन बुधवार को करीब 30 बच्चे पहुंचे। इसके अलावा करीब 10 बच्चे ऐसे आए, जिन्हें बुखार लग रहा था या उनके परिवार में किसी सदस्य को बुखार आ रहा था, उन्हें वापस भेजा गया।
---
प्राथमिक विद्यालय लांक में पहुंचे 75 प्रतिशत बच्चे
आदर्श प्राथमिक विद्यालय लांक नंबर एक की प्रधानाध्यापिका सुवासिनी ने बताया कि पांचवीं तक 174 बच्चे कुल पंजीकृत है। पहले दिन बुधवार को 132 बच्चे पहुंचे। विद्यालय पहुंचे बच्चों में उत्साह का माहौल बना रहा। उन्हें क्लास में पढ़ाने के साथ ही होमवर्क भी दिया गया। प्राथमिक विद्यालय नंबर दो मुंडेट कला की प्रधानाध्यापिका नीलम ने बताया कि पहले दिन 66 बच्चे पहुंचे। प्राइमरी स्कूल मुंडेट कलां नंबर एक के प्रधानाध्यापक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि विद्यालय में पहुंचे बच्चों का स्वागत किया गया। कक्षा चार व पांच में 54-54 बच्चे पहुंचे। बच्चे ज्यादा होने के कारण दो शिफ्टों में क्लास चलाई गई।
---
जैन कन्या इंटर कालेज में मात्र 32 छात्राएं पहुंचीं
श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली की प्रधानाचार्या डॉ. रूचिता ढाका ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक 173 छात्राएं पंजीकृत हैं। बुधवार को 32 छात्राएं पहुंचीं। कक्षाओं में शिक्षण कार्य कराया गया। उनका मानना है कि बारिश की वजह से पहले दिन छात्राओं की संख्या कम रही। एक-दो दिन में छात्राओं की संख्या बढ़ जाएगी।

शामली के गांव खेडी करमू प्राथमिक स्कूल में पढते बच्चे- फोटो : SHAMLI

जलालाबाद प्राथमिक स्कूल बच्चो को पढाता शिक्षक- फोटो : SHAMLI

चौसाना प्राथमिक स्कूल में पढाई करते बच्चे- फोटो : SHAMLI

झिंझाना एसडीएस विद्यालय में जाते छात्र छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली स्कॉटिंस स्कूल में पढाई करते बच्चे- फोटो : SHAMLI

शामली सिलवर वेल्स स्कूल में पढाई करते बच्चे- फोटो : SHAMLI

शामली जैन कन्या इन्टर कॉलेज में पढाई करती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली आर्दश प्राथमिक विद्यालय लांक नम्बर 1पढाई करते बच्चे- फोटो : SHAMLI

शामली के प्राथमिक स्कूल नम्बर 1 में बच्चो को थर्मलस्कैनिक करती शिक्षिका- फोटो : SHAMLI

शामली सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल में बच्चो को सैनिटराइज करती शिक्षिका- फोटो : SHAMLI

कैराना में सेंटआरसी स्कूल में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के बच्चो के आने पर फुलो से स्वागत करते स्टाफ- फोटो : SHAMLI

शामली प्राथमिक स्कूल मुडेंट में बच्चो को स्वागत करती शिक्षिकाएं- फोटो : SHAMLI

शामली प्राथमिक स्कूल मुडेंट में बच्चो को स्वागत करती शिक्षिकाएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें