- ग्राम पंचायत निधि से होगा सचिवालय के पास भवन का निर्माण, शासन ने जारी किया आदेश
- राशन वितरण करने में मिलती है अनियमितता की शिकायत, अनियमितता रोकने काे उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सरकारी राशन वितरण में अक्सर अनियमितता की शिकायतें मिलती हैं और इसको रोकने के लिए मिनी सचिवालय के पास अब राशन की दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। क्योंकि अभी तक ज्यादातर राशन डीलर घरों में दुकानें संचालित करते हैं। ऐसे में सामग्री में सेंध लगाने के आरोप लगते है। जिस पर अंकुश लगाने के लिए शासन स्तर से नई रूपरेखा तैयार की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी सचिवालयों के पास भवन निर्माण कर सरकारी राशन की दुकानें संचालित की जाएगी और वहां से राशन का वितरण होगा।
जनपद में ग्रामीण क्षेत्र में राशन की 440 दुकानें पूर्ति विभाग की ओर से संचालित की जाती है। इनमें से 330 दुकानों ग्रामीण क्षेत्र यानी ग्राम पंचायतों में है। 1,66,179 के करीब कार्ड धारकों को यहां पर सरकार से मिलने वाली मदद दी जाती है। यहां कोटेदार घरों में राशन सामग्री को जमा करते हुए वितरण कार्य करते हैं। गांवों में राशन दुकानों पर अनियमितता की शिकायतों को लेकर विवाद होते है। अनियमितता न हो इसके लिए अब गांव के राशन डीलरों को मिनी सचिवालय के पास भवन मुहैया कराया जाएगा।
भवन निर्माण का कार्य ग्राम पंचायत निधि से कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही बजट जारी होगा। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि शासन से निर्देश जारी हुए हैं। ग्राम पंचायत निधि से मिनी सचिवालयों के पास राशन दुकानों का निर्माण कराया जाएगा और उसके बाद हैंडओवर प्रक्रिया के बाद कोटेदार राशन को घर में वितरित नहीं कर सकेंगे। नई व्यवस्था अपनाने से अनियमितता के आरोपों पर काफी कुछ अंकुश लगेगा।
ब्लॉक- कार्ड धारक
कैराना- 29545
कांधला- 28236
शामली- 21352
थानाभवन- 37634
ऊन- 368544
कुल 153621
अंत्योदय
ब्लॉक- कार्ड धारक
कैराना- 3071
कांधला- 918
शामली- 3145
थानाभवन- 1901
ऊन- 3523
कुल- 12558