फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया

विज्ञापन
शामली में अमर उजाला फाउंडेंशन और मां सावित्री हॉस्पिटल द्वारा गरीब युवक को राशन सामग्री देते चि? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
21 परिवारों को राशन सामग्री वितरित
विज्ञापन

शामली। लॉकडाउन में जरूरतमंद गरीब परिवारों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टर लगातार गरीबों की मदद करने में जुटे हैं। हॉस्पिटल पर डाक्टरों ने टीम के साथ में तीन मोहल्लों के 21 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

बुधवार को बुढ़ाना बस स्टैंड के निकट स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर रीतिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीलम शुक्ला ने हास्पिटल पर स्टाफ की टीम के साथ मोहल्ला शांति नगर, दयानंद नगर और रामसागर के 21 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित किया गया। डा. रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि राशन में आटा, चीनी, तेल, दाल, आदि जरूरत का सामान वितरित किया गया है। डॉक्टर नीलम शुक्ला ने लोगों को सोशल डिस्टेंस और फेस मास्क आदि लगाकर कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सरकार की गाइड लाइन के अनुसार नियमों का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर वीना अग्रवाल, किरण त्यागी, महेश चंद, मुकेश तायल, सुभाष धीमान, लवलीन जैन, नवनीत जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें