शामली। लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के डाक्टरों ने बुढ़ाना रोड पर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले करीब 25 गरीब परिवारों को राशन का वितरण किया।
लॉकडाउन में गरीब परिवारों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर सामाजिक संस्थाएं और समाजसेवी आगे आ रहे हैं। शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के डाक्टरों और स्टाफ ने शहर में बुढ़ाना रोड पर पेट्रोल पंप के निकट झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले करीब 25 गरीब परिवारों को राशन किट और मास्क आदि का वितरण किया। इस दौरान कई मरीजों की जांच कर दवा भी दी गई। इस अवसर पर हॉस्पिटल के डा. रीतिनाथ शुक्ला, महिला रोग विशेषज्ञ डा. नीलम शुक्ला, किरन निक्की, पूजा, सलोनी और सोनू आदि मौजूद रहे।
500 परिवारों को राशन और 25 हजार मास्क का वितरण करेगी पालिका
शामली। नगरपालिका परिषद शामली की चेयरपर्सन अंजना बंसल ने पालिका सभागार में बताया कि लॉकडाउन में आर्थिक स्थिति से जूझ रहे 500 गरीब परिवारों को राशन आटा, दाल, चीनी, साबुन और कोरोना महामारी से बचाव के लिए 25 हजार फेसमास्क के पैकेट तैयार किए गए है। इनका वितरण शामली के सभी 25 वार्डों में गरीब असहाय परिवारों को कराया जाएगा। इस अवसर पर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, एसडीएम संदीप कुमार, पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह, अमित विश्वकर्मा, अनिल शर्मा, राकेेश कांबोज, लक्ष्मण सिंह, कवरपाल, अरविंद कुमार, गजेंद्र, सुनील बंसल, साजिद अहमद, वसीम मलिक, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।