शामली में राष्ट्रोदय कार्यक्रम के लिए शामली जिले से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मेरठ रवाना हुए। रविवार सुबह शहर में तीन स्थानों से सिर पर टोपी, गले में राष्ट्रोदय का रजिस्ट्रेशन कार्ड डालकर पूरे गणवेश स्वयंसेवक मेरठ गए। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से गई बसों में स्कूली बच्चे भी गणवेश में नजर आए।
शामली जिले से राष्ट्रोदय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 8700 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। स्वयंसेवकों को मेरठ के जाने के लिए बसों की एडवांस बुकिंग करा दी गई थी। शामली शहर में तीन स्थानों से बसें रवाना हुई, इनमें बुढ़ाना रोड सरस्वती शिशु मंदिर, पालिका मार्केट और मुजफ्फरनगर स्टैंड से स्वयंसेवकों को लेकर बसें मेरठ रवाना हुई। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से गई बसों में स्कूली बच्चे भी गणवेश में नजर आए। वहीं, हनुमानधाम के निकट पालिका मार्केट से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक बसों में सवार होकर मेरठ गए। यहां से शामली के भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा नेता अजय संगल, जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, यशपाल पंवार, भाजपा नगराध्यक्ष डॉक्टर विपिन कौशिक, हरबीर सिंह मलिक, पुनीत द्विवेदी, पंकज राणा, पंकज गुप्ता, अतुल कुमार, भारत बंसल, दीपक गुप्ता, वेदप्रकाश, गौरीशंकर, सतेंद्र धीरयान, सुखचैन वालिया, अरविंद ऐरन, सचिन गोयल, डाक्टर मनोज चौधरी, मुकेश कुमार, मनोज गुप्ता, अमित मित्तल, रवि कश्यप और देवाशीष वर्मा सहित अन्य लोग बसों में सवार हुए। एक अनुमान के मुताबिक शामली जिले से 100 बसें रविवार सुबह मेरठ में आयोजित राष्ट्रोदय कार्यक्रम के लिए गई। रजिस्ट्रेशन के सापेक्ष करीब 6000 स्वयंसेवक मेरठ पहुंचे।
वंदेमातरम के जयघोष लगाए
राष्ट्रोदय कार्यक्रम में शामली होने के लिए शामली से रवाना होते समय स्वयंसेवकों ने वंदेमातरम का जयघोष भी किया। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक वंदेमातरम का नारा लगा रहे थे, जिससे सुबह के समय अलग ही माहौल बन रहा था।