फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में रश्मि, डिस्कस थ्रो में डिंपल अव्वल

Sun, 11 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
ख्‍ाेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। हिंदू महिला महाविद्यालय में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मंजू गर्ग ने शुभारंभ किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाकर सबको हैरान किया।
विज्ञापन


प्राचार्य ने छात्राओं को खेलो से होने वाले शारीरिक विकास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ साथ खेल भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने सभी छात्राओं से खेलों में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में डिस्कस थ्रो, दौड़, कबड्डी, गोला फेंक और खो खो प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें डिस्कस थ्रो में डिंपल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

दौड़ में रश्मि, कबड्डी में शिवानी ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। जिसके बाद प्राचार्य ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मोनिता गर्ग, करुणा गुप्ता, चेतना, शालिनी, वीनस, ममता, संतोष, दीपा जैन, आशीष गर्ग, एचएन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें