फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मूक बधिर युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी पुजारी गिरफ्तार

Wed, 30 Oct 2024 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। थानाक्षेत्र के एक गांव में मंदिर में पूजा अर्चना करने गई मूक बधिर 24 वर्षीय युवती के साथ पुजारी ने दुष्कर्म किया। युवती के गर्भवती होने पर पुजारी ने दवा देकर गर्भपात करा दिया। युवती की हालत बिगड़ने और उसके द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने पर पता चलने पर पीड़िता की बहन ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी।
विज्ञापन

परिजनों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा करते हुए आरोपी पुजारी व उसकी पत्नी को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार कर लिया। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी मूक बधिर बहन रोजाना रोजाना पूजा करने के लिए मंदिर जाती थी।
आरोप है कि मंदिर के पुजारी प्रमोद ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती गर्भवती हो गई। इसका पता परिजनों को तब चला जब पुजारी ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी, इससे उसकी तबीयत खराब हो गई और उसने आत्महत्या की कोशिश की। इसके बाद युवती ने परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

परिवार के लोग पुजारी के पास गए तो उसने व उसकी पत्नी ने युवती का गला दबाने की कोशिश की और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी पुजारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। परिजनों ने पुजारी व उसकी पत्नी को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें