फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपाल सिंह की अध्यक्ष पद पर दूसरी बार ताजपोशी

विज्ञापन
शामली बार भवन में वोट डालने के लिये अधिवक्ताओ की लगी लाइन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामपाल सिंह और महासचिव पर अरविंद कुमार जावला विजयी घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर रामपाल सिंह की दूसरी बार ताजपोशी हुई है। दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने फूला माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला भवन में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त रतन सिंह एडवोकेट, चुनाव आयुक्त रवि चौधरी और केडी शर्मा की अध्यक्षता में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 2.30 बजे तक वोट डाले गए। एसोसिएशन के कुल 167 सदस्यों में से 144 ने अपने मतों को प्रयोग किया। तीन बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। मतगणना के बाद चुनाव अधिकारियों ने नतीजे घोषित किए। अध्यक्ष पद पर रामपाल सिंह को 94 वोट, निकटतम प्रतिद्वंद्वी योगेश शर्मा को 45 वोट मिले। महासचिव पद पर अरविंद कुमार जावला को 86 वोट और निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामफूल सिंह को 58 मत मिले। चुनाव अधिकारियों ने अध्यक्ष पद पर रामपाल सिंह और महासचिव पर अरविंद कुमार जावला को विजयी घोषित किया। गौरतलब है कि अध्यक्ष पद पर रामपाल सिंह की दूसरी बार ताजपोशी हुई है। परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामपाल सिंह और महासचिव पर अरविंद जावला का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

शामली सर्मथको के साथ खुशी मनाते अध्यक्ष व माहामंत्री पद पर विजई अधिवक्ता- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें